दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। इसका प्रमुख कारण कल से बारिश का होना और हरियाणा के यमुना नगर के हथिनीकुंड बैराज से करीब एक लाख पंद्रह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है। यमुना में अचानक आए इतने पानी का दबाव छोटी नहरें सहन नही कर पातीं, लिहाजा सभी नहरें बंदकर यह पानी यमुना में छोड़ दिया गया।