देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार शाम करीब 6:18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, अभी भूकंप के केंद्र का भी पता नहीं लग पाया है।
बता दें कि 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी। 10 अप्रैल की रात भी यहां भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी। इससे पहले एक अप्रैल की रात कपकोट समेत बागेश्वर जिले के तमाम हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नैनीताल था।

