नई दिल्ली। भाजपा अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ सैय्यद जफर इस्लाम को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में लाएगी। डाॅ इस्लाम ड्यूश बैंक के एमडी पद पर रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 1 सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने जफर इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई। अमर सिंह का किडनी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में 1 अगस्त को निधन हो गया था।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। राज्यसभा की इस सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव होगा। सूत्रों के मुताबिक डाॅ स्लाम को यह तोहफा इसलिए दिया गया है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में उनकी अहम भूमिका रही।