भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा माचीमंदा को कर्नाटक सरकार ने इस वर्ष उनके गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 33 लाख रूपए के नकद ईनाम से पुरस्कृत किया है ।
परमेश्वर ने पोनप्पा की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने की काबिलियत है और राज्य सरकार उन्हें अपनी ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है।
लक्ष्य सेन मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं ।इस जीत के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने लक्ष्य सेन को एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप जीतने पर 10लाख रुपए की नकद इनामी राशि देने की घोषणा भी की है।
बीएआई के अध्यक्ष हेमंत बिस्व शर्मा ने लक्ष्य की इस उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा- लक्ष्य ने देश को गौरवान्वित किया है। हम युवाओं पर निवेश कर रहे हैं क्या उत्तराखंड राज्य की सरकार भी इसी नक्शे कदम पर चलकर और राज्यों की तरह इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देगी?
उत्तराखंड में ऐसे पतिभाओं की कमी नही है जो राज्य और प्रदेश का नाम रोशन करने को तैयार हैं ।बस जरूरत है तो सिर्फ उन प्रतिभाओं को मंच देने की जिससे देश के साथ-साथ प्रदेश को भी इन प्रतिभाओं पर गर्व महसूस होगा ।