भारत अभी भी 16 दिसंबर 2012 की यह काली रात नहीं भूला है , जब पूरे देश में निर्भया कांड ने सनसनी मचा दी थी। इस रात देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। उसके बाद पीड़िता के साथ घिनौनी वारदात की गई । इस घटना ने देश को शर्मसार कर दिया था।
कुछ देर रात उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ। जब एक डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। बस में सवार एक युवती के साथ बस के ही हेल्पर ने दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने अपने आप को बचाने के लिए शोर मचा दिया । तब उसने 102 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किस्मत से पीड़ित युवती की जान बच गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बस में 40 सवारी सफर कर रही थी।
जानकारी के अनुसार एक युवती डबल डेकर बस एआर-01 एल 1052 से लखनऊ से दिल्ली अपने घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस जब मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर चल रही थी। रात के पांच बजे थे, तभी टोल प्लाजा के पास बस के हेल्पर ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

इस दौरान महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिनo उसे रहम नहीं आया। किसी प्रकार महिला ने उसके चंगुल से निकलकर हेल्पलाइन नंबर 102 पर फोन कर दिया। और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बस हेल्पर महिला को सीट देने के बहाने बस के केबिन में ले आया था। जहां घटना को अंजाम दिया गया है। सुबह जब एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बस पहुंची तो महिला ने अपने आपको हेल्पर से छुडाने के लिए उसके साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्री घटना से अनजान थे। जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो यात्रियों के होश उड़ गए। इस घटना के बाद हडकंप मच गया।

