Country

सोशल मीडिया की मुहिम लाई रंग, डॉगी के बच्चों को मारने वाली महिला गिरफ्तार

हमारे देश में पाश्चात्य देशों की संस्कृति की भेडचाल देखने को मिलने लगी हैं । पिछले 4 दिन से इसका वीभत्स दृश्य सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है । जिसमें लखनऊ की एक उच्च वर्ग की महिला पूजा ढिल्लन निर्दयी भाव से डॉगी के दो बच्चो को अपने पैरों से कुचलने का वीडियो वायरल कर देती हैं । इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब भर्तसना की गई। यही नहीं बल्कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कराने की मुहिम के लिए भी हेस्टैग चलाया गया।

#अरेस्ट पूजा ढिल्लन कैंपेन चलने के बाद ना केवल एक महिला लखनऊ में मामला दर्ज कर देती है। बल्कि इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ जाती है। आज वीडियो वायरल होने के चौथे दिन बाद लखनऊ पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पूजा ढिल्लन के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद आज ढिल्लन की गिरफ्तारी हो गई है।

इस मामले में 27 अगस्त को लखनऊ की समाजसेविका कामना पांडे की तहरीर पर पुलिस ने धारा 429, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 3/11 के तहत केस दर्ज किया था। गौरतलब है कि 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक युवती कार में बैठी है। दोनों पैर से पिल्लों को कुचलकर मारते दिख रही है। कुछ देर तड़पने के बाद पिल्लों की मौत हो जाती है।

https://twitter.com/Hporwal_HYF/status/1298360554109562880?s=19

जबकि दूसरे वीडियो में युवती हाई हील की सैंडिल से बार-बार पिल्ले की गर्दन दबा रही । महिला मरे पिल्ले की गर्दन को सफेद रंग के जूते पहने पैर दबाते हुए दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और लोगों ने आरोपी युवती पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पूजा ढिल्लन ने अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट को लॉक कर दिया है। यही नहीं बल्कि महिला अपने पति के साथ लापता हो गई ।

https://twitter.com/Hporwal_HYF/status/1298360620887097344?s=19

डॉगी के दो बच्चों को मारने का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हैशटैग अरेस्ट पूजा ढिल्लन कैंपेन जमकर चला। यही नहीं बल्कि बीते बुधवार को ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे ज्यादातर सोशल साइट्स पर यह हैशटैग ट्रेंड में भी रहा था। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आई थी । बताया जा रहा है कि लखनऊ पुलिस कई दिन तक इस मामले में हीलहवाली करती रही। लेकिन जब हैशटेग के साथ सोशल मीडिया पर इस क्रूरता को जमकर वायरल किया गया तो मजबूरन पुलिस को पूजा ढिल्लन को गिरफ्तार करना पड़ा।

You may also like