बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज संसद की लाइब्रेरी बिल्डि़ंग में चल रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई सांसद मौजूद हैं। खबरें के मुताबिक, बीजेपी संसदीय दल की इस बैठक में असम पर जारी हुए एनआरसी के अंतिम ड्राफ्ट पर विपक्ष के हमलावर रूख को साधने के लिए रणनीति पर विचार किया जा रहा है।