उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाख दावों के बावजूद भी अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर दलित बेटियों के मामले में अपराध में कोई कमी नहीं आई है। हाथरस गैंग रेप कांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बेहद चौकन्ना हो गई थी । यही नहीं बल्कि पुलिस बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर दिखाई दी ।
लेकिन एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की लापरवाही सामने आई। जिसमें अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दिए । फिलहाल मामला गोंडा क्षेत्र का है। जहां की 3 दलित बेटियों पर एसिड अटैक हुआ। तीनों ही बेटियों के ऊपर तेजाब डाल दिया गया। जिनसे उनकी हालत गंभीर हो गई है।
यह मामला गोंडा जिलें में परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है। जहां के राजकिशोर (बदला नाम) की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया है। इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राजकिशोर की बेटी काजल (17 वर्ष), महिमा(12 वर्ष) तथा आठ वर्षीय सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात तीनों पर तेजाब फेंका गया। रात ढाई बजे के करीब बड़ी बेटी खुशबू चिल्लाते हुए नीचे उतरी और अपने पिता से लिपट गई।
बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरी। इनमें काजल का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। जबकि अन्य दोनों लडकियों के हाथ झुलस गए थे। बच्चियों को गोंडा जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां काजल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

