Latest news

ऐंड्रॉयड मोबाइल में आया UIDAI का हेल्पलाइन नंबर 18003001947,गूगल की चूक

आधार नंबर की सुरक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच आधार अथॉरिटी के सामने एक और मामला सामने आया था  18003001947, यह टॉल फ्री नंबर कई भारतीय स्मार्टफोन यूज़र के फोन पर स्टोर हो गया था । UIDAI ने शुक्रवार के दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है और उसने इस बारे में टेलिकॉम ऑपरेटरों को कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया है।  देर रात ऐंड्रॉयड की पैरंट कंपनी गूगल के स्पष्टीकरण से पूरे मामले से पर्दा उठा। ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल फोनों UIDAI का कथित हेल्पलाइन नंबर के पीछे सर्च इंजन गूगल का हाथ है। गूगल ने अनजाने में हुई इस गलती के लिए माफी मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like