बिहार के भोजपुर ज़िले के बिहिया शहर में भीड़ के एक महिला को निर्वस्त्र कर घंटों घुमाने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक भीड़ को इस महिला पर 19 साल के एक युवक की हत्या में शामिल होने का संदेह होने पर उग्र भीड़ ने पहले कई घरों और गाड़ियों में आग लगा दी, फिर एक महिला को उसके घर से खींचा, उसे पहले बुरी तरह पीटा और फिर शहर के बीचों-बीच उसे निर्वस्त्र कर घुमाया.
ज़िले के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने इस मामले में बिहिया थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
