जनार्दन कुमार सिंह
बी टाउन में एक बार फिर हैशटैग मी टू कैंपेन की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, सात साल पहले 2013 में अभिनेत्री जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। जिया के सुसाइड केस पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री ‘डेथ इन बॉलीवुड’ बनाई है जो 13 जनवरी 2021 को ब्रिटेन में रिलीज की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच वायरल हो रही है। इसकी चर्चा अब बॉलीवुड में भी होने लगी है। अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो एक बार फिर मी टू का भूत बाहर आ गया है। दोबारा निर्माता-निर्देशक साजिद खान इसके घेरे में हैं।
जिया खान की आत्महत्या पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री ‘डेथ इन बॉलीवुड’ का ब्रिटेन में प्रसारण बीबीसी पर हुई। इसके बाद जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद खान पर अभिनेत्री के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘रिहर्सल का समय था। जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। उसी समय साजिद ने जिया से टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा। उसे नहीं समझ में आया कि क्या करना है। तब उसने सोचा कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आकर रोने लगी।’
यह घटना फिल्म ‘हाउसफुल’ की शूटिंग के दौरान का है। जिया ने कहा कि मैं इस फिल्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हूं। अगर मैं फिल्म छोड़ती हूं तो मेरे खिलाफ केस फाइल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जाएगी। अगर मैं फिल्म में बनी रहती हूं तो मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया जाएगा। वह बुरी स्थिति में फंस गई थी। न इधर जा सकती, न उधर। हर तरफ से उसका नुकसान हो रहा था इसलिए जिया ने मन मारकर फिल्म में काम किया। यही नहीं करिश्मा ने यह भी कहा कि एक बार यह वाक्या मेरे साथ भी हो चुका है। साजिद ने मेरे ऊपर भी गलत निगाह रखी थी। तब मैं जिया के साथ साजिश के घर स्टोरी डिस्कसन के लिए गई थी। मैं किचन के टेबल पर बैठी थी, उस वक्त मैं मिनी स्कर्ट पहनी थी। साजिद की निगाह मेरे पर पड़ी। उसने पूछा तुम सेक्स में इन्ट्रेस्ट रखती हो। तब जिया ने कहा अभी वह छोटी है। उस समय मैं 16 साल की थी।
Sherlyn Chopra is yet another individual who went through the same hell because of Sajid Khan.
I can only urge the big names of #Bollywood to stand up for the Non-A Listers as well.
2.@vivekagnihotri @KanganaTeam @AnupamPKher @imbhandarkar @koenamitra @actormanojjoshi pic.twitter.com/7WdY9Pee95
— InstantKarmaaa (@KarmaaaInstant) January 21, 2021
I was emotionally broken at the time as in early April 2005, I had lost my father, late Dr. Prem Sagar Chopra. A few days after my father’s demise, I was called for a meeting by the filmmaker. Little did I know that the meeting would be centred around his penis! https://t.co/c4oqdIUnTl
— Sherni (@SherlynChopra) January 19, 2021
करिश्मा के बाद मॉडल-अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ‘जब पिता की मौत के कुछ दिनों बाद मैं उनसे अप्रैल, 2015 में मिली तो उन्होंने अपने पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर कहा कि इसे फील करो। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं जानती हूं कि प्राइवेट पार्ट कैसा होता है और मेरा उनसे मिलने का उद्देश्य ऐसा करना बिल्कुल भी नहीं है।’

हालांकि इससे पहले भी अक्टूबर 2018 में साजिद खान पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। यह सब सुनकर पहले ही सभी शॉक में थे कि अब एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने साजिद पर एक आरोप लगा दिया है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान मंदाना करीमी ने कहा कि साजिद ने उन्हें 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमशक्ल्स’ में एक रोल ऑफर किया था, जिसके लिए साजिद ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया कि उनके साथ स्क्रिप्ट डिस्कस करेंगे और शायद फिल्म में उन्हें किरदार के बारे में बताएंगे। लेकिन तब ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ‘जब मैं ऑफिस पहुंची तो मुझे कहा कि वो फिल्म के रोल के हिसाब से देखना चाहते हैं कि उनकी बॉडी कितनी फिट है। तब मुझे ये सब अटपटा लगा और मैं दंग रह गई थी और तुरंत वहां से चली गई थी।

