बिग बॉस 13 के इस सीजन में ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने मिल रहे हैं। बिग बॉस फैमिली वीक लेकर आ रहे हैं जिसमें घरवालों के घरवाले और दोस्त उन्हें सपोर्ट करेंगे। मास्टरमाइंड विकास गुप्ता सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करते दिखेंगे तो वहीं आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह शो में आएंगी जो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
शहनाज गिल का साथ देने उनके भाई शहबाज बदेशा बिग बॉस के मेजबान बनेंगे तो वहीं असीम रियाज के लिए एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना आएंगी। बिग बॉस के घर में ये सभी तीन से चार दिन तक रहेंगे और स्पेशल टास्क मिल कर करते नजर आएंगे। अभी तक इन चारों के नाम का ही खुलासा हुआ है।
लेकिन खबरों के मुताबिक, रश्मि देसाई के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी, विशाल आदित्य सिंह को सपोर्ट करने उनके भाई कुणाल आ सकते हैं। जबकि माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा को सपोर्ट करने के लिए कौन आएगा, इसकी जानकारी अब तक नहीं है।
फैमिली वीक में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट फैंस को हिमांशी खुराना की एंट्री पर है। हिमांशी जब बिग बॉस हाउस कंटेस्टेंट बनकर आई थी तभी असीम को उनसे प्यार हो गया था। उन्होंने बार-बार ये बात हिमांशी से कहा और उनके जाने के बाद भी हिमांशी द्वारा दिए गए परफ्यूम को लेकर घर में घूमते हुए नज़र आए।
जबकि हिमांशी ने साफ-साफ कहा था कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है। फिर भी हिमांशी के घर से निकले के बाद भी असीम के सर पर हिमांशी का प्यार चढ़ा रहा, जिसका नतीजा ये हुआ है कि हिमांशी और उसके बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप हो गया। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान वीकेंड के वार में असीम को बताई थी।
असीम के फैंस ये कयास लगाए बैठे हैं कि हिमांशी खुराना असीम के लिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकती हैं या फिर यहां उनकी नई कमेस्ट्री देखने को मिलेगी। असीम का केयर करना, काम में हेल्प करने से लेकर उनका किसी भी मुद्दे में स्टैंड लेना हिमांशी को पसंद था।
हिमांशी के घर में आने से पहले ही लोगों ने अपनी-अपनी राय बना कर रखी है, अब देखना है कि हिमांशी की एंट्री से असीम का दिल जुड़ता है या फिर कोई नया ट्विस्ट लोगों के सामने आ जाता।

