world

ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार पहूंची 

कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है|  इस महामारी के चलते कई देशो में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ हैं|   ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या  मंगलवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। इसे लेकर पीएम बोरिस जॉनसन ने सार्वजनिक रूप जिम्मेदारी लेते हुए दुख जाहिर किया है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को वो संबोधित करते हुए कहा है, मैं इन मौतों से बहुत दुखी हूँ  ‘मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं उन सभी के प्रति संवेदना जताना चाहता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मां-बाप, भाई-बहन और बेटे-बेटियों को को खोया है।’ उन्होंने कहा कि ‘हमारे मंत्रियों ने इस पर काबू करने के लिए हरसंभव प्रयास किया।’ साथ ही कहा कि ‘मृतकों के परिजनों का दुख कम नहीं किया जा सकता। ‘इस घटना के बाद देश के पास इससे सबक सीखने, सोचने और सुधार का मौका है। राहत की बात है कि वैक्सीन के आने के बाद अब मामलों में कमी आई है।’

आपको बता दे ब्रिटेन के  राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मृत्यु आकलन प्रमाणपत्र आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि पिछले साल से अब तक करीब 1,04,000 लोगों की मौत हुई है।

लगभग 1 साल पहले चीन के वुहान शहर से शुरू हुई नई बीमारी जिसको कोरोना नाम दिया गया |जिसने दुनिया भर में कहर बरपा  रखा है इसी बीमारी पर  जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने एक नया आकड़ा पेश किया है|  इस आंकड़े के अनुसार अब तक  दुनिया भर में पुष्टि किए गए कोरोनावायरस मामलों की संख्या 100 मिलियन यानि कि 10 करोड़ हो गई है। पिछले 12 महीनों के दौरान, महामारी ने सरकारों को शटडाउन, कर्फ्यू, यात्रा प्रतिबंध और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों का आदेश देने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मजबूर किया है। अर्थव्यवस्थाओं को कड़ी चोट मिली है और सभी प्रकार की असमानताओं को समाप्त कर दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस हॉपसन ने कहा, यह दुखद है कि हम कोविड-19 से अब एक लाख से अधिक मौत होने का आंकड़ा देख रहे हैं। टीकाकरण के लिए प्रभारी मंत्री नदीम जहावी ने कहा, हम चाहते हैं कि सभी समुदाय मुफ्त टीकाकरण के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए टीका लगवाने के लिए आगे आएं।

You may also like