दादरी और सिकंदराबाद तहसील के 80 गांव अब नोएडा प्राधिकरण का हिस्सा होंगे इन 80 गांवों को मिलाकर एक नया नोएडा बनाया जाएगा |
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रितु महेश्वरी ने बताया कि डीएमआईसीडीसी की ओर से नोएडा अथॉरिटी को एक प्रस्ताव मिला था जिसे मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया था अब उस प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है जिसके बाद अब गौत्तमबुद्ध नगर की दादरी तहसील और बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील के 80 गांव नोएडा प्रधिकरण का हिस्सा होंगे | पहले बुलंदशहर के इन तमाम गांवों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में समाहित कर दिया गया था बाद में बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण को तोड़ कर दो अलग से प्रधिकरण बना दिए गए थे| इसके बाद इन गांवों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से हटाकर बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया था| अब इन गांवों को नोएडा को दिए जाने के आदेश सरकार ने दिए हैं
In a major boost to the development of Noida region, UP government under visionary leadership of @myogiadityanath ; 80 villages of DNGIR ( GB nagar/ bulandshahr districts) notified under @noida_authority ; Shall boost noida land bank and development of the notified areas ; pic.twitter.com/oZESQQG94z
— CEO, NOIDA Authority #IndiaFightsCorona (@CeoNoida) January 29, 2021
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रितु महेश्वरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है रितु महेश्वरी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर से 20 और बुलंदशहर के 60 गांव इसमें शामिल हैं आपको बता देते हैं की नोएडा प्रधिकरण ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को 5000 करोड़ का और यमुना विकास प्राधिकरण को लगभग ढाई हजार को रुपए का कर्ज दे रखा था | इसके बदले नोएडा प्राधिकरण दोनों प्राधिकरण से जमीन की डिमांड कर रहा था लेकिन दोनों प्रधिकरण जमीन देने से इंकार कर रहे थे | लेकिन अब नया नोएडा विकास के लिए सरकार ने बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के 80 गांव नोएडा अथॉरिटी को सौंप दिए हैं इसके लिए गैजेट नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है इन्हीं गांव क्षेत्रों में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का निवेश क्षेत्र विकसित किया जाएगा