अलीगढ मुस्लिम विश्विधालय यानि एएमयू में आज रात छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद बवाल हो गया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी की गाड़ी पर आक्रोशित छात्रों ने हमला बोलते हुए पुलिस को दौड़ दिया। आधीरात को एएमयू में एक बार फिर से आखाड़ा में उस वक्त तब्दील हो गया।
आपको बता दें कि एएमयू कैंपस में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली, जिसके बाद बवाल शुरु हो गया। दरअसल सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी की गाड़ी पर आक्रोशित छात्रों ने हमला बोलते हुए पुलिस को दौड़ दिया। पुलिस ने बहुत ही मुश्किल से एसपी सिटी को बाहर निकाला। घटना के बाद एएमयू छात्र और पुलिस आमने-सामने आ गई। पुलिस-प्रशासन के आला अफसर कई थानों का फोर्स लेकर कैंपस में घुस गए। आक्रोशित छात्र पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वीसी लॉज के बाहर बैठ गए। हंगामा देर रात तक जारी रहा।

अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुल्हरी ने बताया कि छात्र के आत्महत्या करने के बाद प्रोक्टोरियल टीम और पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह से छात्र भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी की गाड़ी पर पीछे से पथराव किया गया। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, छात्र लगातार एएमयू के वाईस चांसलर के घटनास्थल पर आने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, एएमयू कैंपस में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जिसके चलते भारती तादाद में आरएएफ, पीएसी एवं सिविल पुलिस की तैनाती की गई है। छात्रों की गतिविधियां पर भी नजर रखी जा रही है।

