उत्तर प्रदेश में दो दिन में दो भाजपा विधायकों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक दिन पहले इटावा सदर की भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को जान से मारने की धमकी मिली तो आज दादरी के विधायक तेजपाल नागर को ।
वर्ष 2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी वोटो से जीते तेजपाल नागर दादरी विधानसभा के लोकप्रिय नेताओं में सुमार रहे हैं। बताया जा रहा है कि नागर की जान से मारने की यह धमकी उनके मोबाइल पर आई पाकिस्तान से व्हाट्सएप काल पर दी गई है। फिलहाल दादरी थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है। इसी के साथ ही नागर के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

याद रहे कि कल उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति की सभापति औऱ इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को पाकिस्तान से परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।
भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को भी तेजपाल नागर की तरह धमकी उनके व्हाट्सअप नंबर पर पाकिस्तान से आए मैसेज व वीडियो कॉल के जरिए मिली थी। भदौरिया ने धमकी मिलने के बाद कल इटावा के जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज कर दी है ।

