world

कोरोना के लिए करोड़ों पाउंड जुटाने वाले ‘सर टॉम मूर’ का कोरोना से निधन

पूरे विश्व कोरोना के कहर से घबराया हुआ है। हर दिन लाखों लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर से भी काफी देश प्रभावित है, इनमें सबसे पहला नाम आता है ब्रिटेन का। ब्रिटेन में कोरोना के कारण हर दिन हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं।  वहीं अब कोविड़-19 से लड़ने के लिए 3.3 करोड़ पाउंड जुटाने वाले सर टॉम मूर का निधन हो गया है। टॉम का निधन सौ वर्ष की आयु में कोरोना सक्रंमण से हुआ है।

रविवार 31 जनवरी को सांस लेने में तकलीफ़ के बाद उन्हें बेडफ़ोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैप्टन मूर की बेटी हेना इंग्राम मूर ने बताया कि बीते कुछ हफ्तों से उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था और बीते सप्ताह वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनकी बेटी हेना मूर और लूसी की तरफ से दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि “”बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हमारे पिता कैप्टन सर टॉम मूर का निधन हो गया है। हमें इस बात की खुशी है कि हम उनके जीवन के आख़िरी क्षणों में उनके साथ रहे। हमने घंटों उनसे बात की. अपने बचपन के बारे में, अपनी मां से जुड़ी यादों के बारे में।”

टॉम मूर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 3.3 करोड़ रूपए ब्रिटेन के सरकारी अस्पताल एनएचएम के लिए जुटाए थे। अपने 100वें जन्म दिन पर उन्होंने अपने गार्डन में 100 कदम चलकर सभी को अचभिंत कर दिया था। टॉम सेना में कैप्टन भी रह चुके है। टॉम के निधन पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक राष्ट्रीय प्रेरणा नहीं बल्कि दुनिया के लिए आशा की किरण बन गए। दि रॉयल फैमली की तरफ से भी टॉम को श्रद्धांजलि दी और ट्वीट कर कहा कि महामहिम ने पिछले साल विंडसर में कप्तान सर टॉम और उनके परिवार से मुलाकात का बहुत आनंद लिया। शाही परिवार के लोग उनके विचारों के साथ हैं। उनके काम के लिए ब्रिटेन की महारानी ने उन्हें ‘नाइट’ की पदवी से सम्मानित किया था।

You may also like