world

म्यांमार : सेना ने आंग सान सू समेत अन्य नेताओं पर आपराधिक मामले किये दर्ज

म्यांमार में तख़्तापलट करने के बाद वहां के सैन्य शासकों ने म्यांमार की सेना ने 1 फरवरी 2021 को स्टेट काउंसलर रही आंग सान सू ची समेत वहां के राष्ट्रपति को भी गिरफ्तार कर नजरबन्द कर दिया था। साथ ही देश में एक वर्ष के आपातकाल की भी घोषणा कर दी गयी है। अब सेना ने आंग सांग सू ची समेत दूसरे नेताओं पर आपराधिक मामले दर्ज करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें :आंग सान सू की असली अग्नि-परीक्षा अब

 

आंग सान सू ची पर अवैध ढंग से वॉकी-टॉकी रेडियो सेट रखने का केस दर्ज

 

सेना ने आंग सान सू ची पर अवैध ढंग से वॉकी-टॉकी रेडियो सेट रखने का केस दर्ज किया है। वहीं, पद से हटाए गए राष्ट्रपति विन मिंट पर कोरोना वायरस की पाबंदियों का उल्लंघन करने का आरोप है। वहीं दूसरी ओर आंग सान  सू के समर्थकों के देश की आर्थिक राजधानी यंगून(रंगून) में दिन में कार के हॉर्न और रात में घरों पर बर्तन बजा कर आंग सान सू के समर्थन में प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : म्यांमार में तख़्त पलट क्यों हुआ ?

उनकी मांग है कि म्यांमार की सेना उनकी नेता पर फर्जी मुकदमें न दर्ज करे और जल्द से जल्द उन्हें रिहा करे। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में आंग सान सू की पार्टी को लगभग 80 प्रतिशत वोट मिले थे लेकिन विपक्षी दल जो सेना का समर्थन करते हैं उन्होंने इस चुनाव के परिणाम आने पर आंग सान पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने इस चुनाव में धांधली की है। 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सेना ने देश में सभी सोशल साइट्स को बंद कर रखा है, इंटरनेट बाधित होने से वहां की आम नागरिको को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD