वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को रुपया पहली बार 71.21 रुपये के करीब पहुंच गया। इस पर कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार आ रही गिरावट और निर्यात के लिए ऋण सुविधा में कमी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार ‘गंभीर आर्थिक संकट’ को मानने से भी इनकार कर रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है तो दूसरी तरफ निर्यात के लिए ऋण सुविधा में 47 फीसदी की कमी आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है और मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। गंभीर आर्थिक संकट का निवारण तो दूर की बात है, यह सरकार इसे स्वीकारने को भी तैयार नहीं है
You may also like
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
दिल्ली के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी इलाके में दोबारा आग लग गई है। बताया जा रहा है कि इमारत की चौथी...
Read More
Latest news
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य को इंडियन...
Read More
Latest news
पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा पर रोक संबंधी राज्य सरकार के फैसले से भड़के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल का...
Read More
Latest news
Author chanchal Raghav Trainee
ईरान में बीते 2 दिन से चल रही व्यापक हिंसा में 2 लोगों के मारे जाने के बीच देश के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने...
Read More
Latest news
बिहार के सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो लोगों को इतनी बुरी तरह से पीटा कि...
Read More
Latest news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे विवादास्पद मुद्दों पर ने चुप्पी तोड़ी है. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी...
Read More