भारत, अमेरिका से सालाना पांच अरब डॉलर के तेल और गैस खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग का उल्लेख करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत, अमेरिका से 18 अरब डॉलर के रक्षा उपकरण की खरीदी पर भी विचार कर रहा है।