दुनिया के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दिन- प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि घाना की संसद में भी कई कर्मचारी और सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद घाना की संसद के स्पीकर अल्बन बैगबिन ने तीन सप्ताह के लिए संसद बंद कर दी है।
घाना की संसद के कम से कम 17 सदस्य और 151 सहायक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हाउस के स्पीकर, अल्बन बैगबिन ने मंगलवार को घोषणा की, “परिसर के सैनिटाइज होने तक विधायिका 2 मार्च तक अवकाश में रहेगी। बैगबिन ने कहा, ” मैंने नेतृत्व के परामर्श से सदन की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। ‘
पश्चिम अफ्रीकी देश ने महामारी के बाद से लगभग 73 हजार कोरोना वायरस मामलों की रिपोर्ट की है, जिनमें 482 लोगों की मौतें शामिल हैं।
कोरोना संकट के मद्देनजर अंतिम संस्कार, विवाह और पार्टियों जैसे बड़े सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और समुद्री सीमाएं मार्च 2020 से यातायात के लिए बंद हैं, जबकि समुद्र तट, नाइट क्लब, सिनेमा और पब बंद रहना जारी है।
हैती में भी म्यांमार की तरह तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा

