world

आदमकद रोबोट को लेकर अंतरिक्ष पहुँचा रूस का यान

नयी तकनीक और नये हथियारों के विकास में शामिल महत्वपूर्ण देशों में से रूस ने एक  बार फिर नया इतिहास रचा है। दरअसल ,रूस ने 22 अगस्त को एक मानवरहित एक रॉकेट भेजा था जिसमे बड़ी बात यह थी कि रूस ने रॉकेट के साथ इंसान के तरह दिखने वाला आदमकद रोबोट भी भेजा था ,मानव जैसा दिखने वाले आदमकद रोबोट को लेकर गया रूस का अंतरिक्ष यान आज सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गया है। इसके पहले सप्ताह की गयी यह कोशिश नाकाम रही थी। नासा टीवी के अनाउंसर द्वारा रूस के यान के पहुंचने की पुष्टि की गयी है।

इस आदमकद रोबोट का नाम ‘फेडोर’ (फाइनल एक्सपेरीमेंटल डिमॉन्स्ट्रेशन ऑब्जेक्ट रिसर्च) है।  यह इंसानी गतिविधि की नकल करता है और यह एक ऐसा गुण है ,जो इसे यहां कार्य करने में मदद करेगा। यह यान बृहस्पतिवार 22 अगस्त  को सोयूज एमएस-14 अंतरिक्ष यान के जरिए दक्षिणी कजाखस्तान स्थित एक रूसी प्रक्षेपण केंद्र से रवाना हुआ था और यह सात सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहेगा।

यह यान वहां अंतरिक्षयात्रियों की मदद करेगा इसके लिए यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में 10 दिन का प्रशिक्षण भी लेगा। गौरतलब है कि अंतरिक्ष में जानेवाला ‘फेडोर’ पहला रोबोट नहीं है। साल 2011 में नासा ने ‘रोबोनॉट 2’ भेजा था। इसमें आई तकनीकी खामी की वजह से यह 2018 में धरती पर वापस आ गया था। इसके अलावा 2013 में जापान ने एक छोटा रोबोट ‘किरोबो’ भेजा था। जो जापानी भाषा में बातचीत करने में सक्षम था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like