sport

विराट  और मीराबाई को  खेल रत्न, पुरस्कार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं, कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है। उनकी फिटनेस, कप्तानी सबकुछ शानदार है। बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। और अब क्रिकेट के इस सुपरस्टार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि हो गई है। क्रिकेटर्स में यह  सम्मान सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को मिला है, एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और दूसरे हैं महेंन्द्र सिंह धोनी, और अब विराट कोहली के नाम  भी यह उपलब्धि दर्ज हो गई है।

 

दरअसल खेल के सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से भारोत्तोलक मीराबाई चानू और विराट कोहली के नाम की घोषणा की  गई है। खेल मंत्रालय ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार पर  मुहर लगा दी है।  इन दोनों को यह सम्मान 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे। कोहली  और चानू को मेडल और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने 20 खिलाड़ियों कोअर्जुन अवार्ड दिए जाने पर भी अपनी मुहर लगाई है।   इन दोनों के अलावा पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम की भी चर्चा की गई। हालांकि राष्ट्रमंडल और एशियाड  में स्वर्ण पदक विजेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया है।

 

एशियाई खेलों के कारण ही राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह को 29 अगस्त से आगे बढ़ाकर 25 सितंबर किया गया था।तांकि उसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी महत्व दिया जा सके लेकिन हैरानी की बात यह है कि एशियाई खेलों में इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाबजूद किसी खिलाड़ी को खेल रत्न के लिए नहीं चुना गया।

 

मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। उन्होंने साल 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन चोट की वजह से वो एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाई थी। इससे पहले भी 2016 में विराट कोहली का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा गया था, लेकिन उस वक्त रियो ओलिंपिक में पदक जीतने वीली पीवी सिंधु और साक्षी मलिक के अलावा चौथे स्थान पर रहने वाली  दीपा कर्माकर के साथ शूटर जीतू राय को यह पुरस्कार मिला था।  यह दूसरी बार है जब बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल पुरस्कार के लिए किसी भी  क्रिकेटर का नाम दोबारा भेजा है. इससे पहले राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश दो बार की गई थी, लेकिन दोनों ही बार उन्हें यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया था।

 

 एशियाई खेलों में भारतीय ध्वजवाहक और भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और राष्ट्रमंडल ,एशियाई खेलों में कुल पांच पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा का नाम भी खेल रत्न के दावेदारों में शामिल था लेकिन उन्हें अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया। 

     

अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी 

 

अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना के अलावा धावक हिमा दास, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम शामिल हैं.इन चारों के अलावा भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनकन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, रवि राठौर, निशानेबाज राही सारनाबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और पूजा कादयान के नाम शामिल हैं। पैरा एथलीट अंकुर धामा और मनोज सरकार को भी अर्जुन अवार्ड दिए जाएंगे.

 

द्रोणाचार्य अवार्ड : द्रोणाचार्य अवार्ड मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा (भारत्तोलक), ए श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स) को दिया जाएगा।

 

ध्यानचंद अवार्ड : ध्यानचंद अवार्ड के लिए खेल मंत्रालय ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), चाउगले दातु दत्तात्रे के नाम पर मुहर लगाई है।

7 Comments
  1. Rashad Mcconnell 3 years ago
    Reply

    This was beautiful Admin. Thank you for your reflections.

  2. Meadow Cook 2 years ago
    Reply

    Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated

  3. Felix French 2 years ago
    Reply

    very informative articles or reviews at this time.

  4. Giada Blevins 2 years ago
    Reply

    I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.

  5. Personalize your play with Lucky Jet’s betting options.

  6. Lucky Jet 2 years ago
    Reply

    Lucky Jet: Mobile-optimized for gaming on the go.

  7. Play Lucky Jet’s free demo mode and get hooked!

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD