राफेल डील पर राकांपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार द्वारा पीएम मोदी के पक्ष में दिए गए बयान से नाराज पार्टी के महासचिव व कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।तारिक अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह राफेल डील सौदे में लिप्त हैं और वे अभी तक अपने को पाक साफ साबित करने में विफल रहे हैं। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान से राफेल डील में घोटाला की संपुष्टि होती है।