मिस यूनिवर्स 69 का खिताब मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा ने जीत लिया है। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एडलिन क्वाड्रोस कास्टालिनो ने इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया है। मिस यूनिवर्स 2020 के टॉप 5 में भारत की एडलिन और मेक्सिको की एंड्रिया के अलावा डोमिनिकन रिपब्लिक की किम्बर्ली पेरेज फोर्थ, ब्राजील की जूलिया गामा, पेरू की जेनिक शामिल हैं।
मिस यूनिवर्स 2020 का ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सैमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया। इस दौरान सवाल-जवाब के आखिरी दौर में ब्यूटी क्वीन से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
उनसे सवाल किया गया कि क्या देशों को अपनी अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव के बावजूद कोरोना के कारण लॉकडाउन करना चाहिए या क्या उन्हें अपनी सीमाएं खोलनी चाहिए और सकारात्मकता दर में संभावित वृद्धि का जोखिम उठाना चाहिए? जिस पर एडलिन कास्टालिनो ने कहा, “गुड इवनिंग यूनिवर्स। खैर, भारत से आकर और भारत जो अभी अनुभव कर रहा है, उसे देखकर मुझे एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात का एहसास होता है कि आपके प्रियजनों के स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। अर्थव्यवस्था और एक होना है।
स्वास्थ्य के बीच संतुलन। और यह तभी हो सकता है जब सरकार लोगों के साथ मिलकर कदम उठाए और कुछ ऐसा बनाए जो अर्थव्यवस्था के साथ काम करे। धन्यवाद। अपने आखिरी सवाल में एडलिन से ‘बोलने की आज़ादी और विरोध के अधिकार’ के बारे में बात करने के लिए कहा गया था, जिस पर उन्होंने कहा, “विरोध करने का अधिकार। हमने हाल के दिनों में कई विरोध देखे हैं। खासकर उन विरोधों की ओर इशारा करना चाहते हैं जो महिलाओं ने किया था।
आपको बता दें कि एडलिन 22 साल की लड़की है जो मूल रूप से कुवैत की रहने वाली है, जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उसने कहा था कि वह खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत आई थी। उन्होंने मिस मिस देवा यूनिवर्स 2020 का खिताब भी जीता है। उनके माता-पिता कर्नाटक से हैं। वह बिजनेस में अपना करियर बनाना चाहती हैं, एडलीना ने बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है।

