ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध और कीमतों में आए दिन बढ़ोत्तरी से बदलते ऊर्जा परिदृश्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेल कंपनियों के शीर्ष अफसरों के साथ मंथन करेंगे। इस बैठक में तेल और गैस उत्पादन और अन्वेषण में निवेश बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
