राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते गुरुवार को पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। एंटीलिया बम मामले में प्रदीप शर्मा से पूछताछ की गई। NIA ने अधिकारियों द्वारा प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी भी लगी गई। फ़िलहाल कई घंटों की पूछताछ के बाद प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुंबई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के घर पर सुबह-सुबह ही NIA की टीम पहुंची। NIA की टीम जेबी नगर इलाके के अंधेरी स्थित प्रदीप शर्मा के घर पर घंटों तलाशी लेती रही। प्रदीप शर्मा को सचिन वाज़े का मेंटर भी कहा जाता है। उससे पहले NIA ने पूछताछ की थी।अब प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। NIA का कहना है कि शर्मा के घर से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है, जबकि हथियार का लाइसेंस समाप्त हो गयाजांच में पता चला कि मनीष सोनी और सतीश ने मनसुख हिरेन की हत्या की बात कबूल कर ली है। हत्या के लिए उन्हें मोटी रकम मिली थी। उन्होंने हिरेन को मारने के बाद वाज़ और शर्मा को खबर की थी।
Antilia bomb scare case: NIA arrests Shiv Sena leader Pradeep Sharma
Read @ANI Story | https://t.co/S8oQvYvBBf pic.twitter.com/8NKjfpdT3h
— ANI Digital (@ani_digital) June 17, 2021
दरअसल, एंटीलिया केस और मनसुख हीरेन मर्डर केस में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का कनेक्शन प्रदीप शर्मा से जुड़ा हुआ है।दोनों मुंबई क्राइम ब्रांच में एक साथ काम कर चुके हैं। मनसुख हीरेन की हत्या वाले दिन सचिन वाजे का लोकेशन प्रदीप शर्मा के घर के पास मिला था। इसके बाद ही प्रदीप शर्मा, NIA की रडार पर आ गए थे।
nia : ठाणे में हुई थी मनसुख हिरेन का मर्डर
मनसुख हिरेन, मुंबई से सटे ठाणे जिला में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स का बिजनेज चलाते थे और ठाणे के डॉ आंबेडकर रोड पर स्थित विकास पाम्स नाम की सोसाइटी में रहते थे। मनसुख उस समय चर्चा में आए थे, जब एंटीलिया के पास 25 फरवरी को विस्फोटक और धमकी भरे पत्र के साथ स्कॉर्पियो एसयूवी कार मिली थी, जो मनसुख की थी।

Read Also : टूटा Pinjra, पंछी हुए आज़ाद !
इस घटना के बाद से मनसुख से मुंबई पुलिस ने कई बार घंटों तक पूछताछ की थी। हिरेन ने दावा किया था कि कार उनकी है, लेकिन घटना से एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। इस मामले में उस समय पेंच आया जब 5 मार्च को हिरेन का शव ठाणे में कलवा क्रीक में मिला। हिरेन की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति ने एसयूवी पिछले वर्ष नवंबर में वझे को दी थी और उन्होंने फरवरी के पहले हफ्ते में यह कार लौटाई थी।

