देश में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले सख्श है देश के महान किर्केटर रहें सचिन तेंदुलकर। सचिन तेंदुलकर के नाम गिनिज बुक में वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड 19 बार दर्ज है। लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर अमादा है विनोद कुमार चौधरी। जेएनयू में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात विनोद कुमार चौधरी ने महज 7 साल में 9 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले हैं। चौधरी के यह रिकॉर्ड बड़े अजीबोगरीब हैं। जिनकी चर्चा -ए- आम है।
विनोद कुमार चौधरी ने यह रिकॉर्ड अपनी कंप्यूटर टाइपिंग के जरिए स्थापित किए हैं। हालांकि इसके अलावा कुछ और रिकॉर्ड भी है। चौधरी की टाइपिंग स्पीड के प्रति दीवानगी ने उन्हें रिकॉर्डधारी बना दिया। इसमें नाक से सबसे तेज गति से टाइपिंग करने वाले रिकॉर्ड चौधरी के नाम है। इसके साथ ही वह आंखों पर पट्टी बांधकर तेज गति से टाइपिंग करने में सबसे आगे निकल गए। यही नहीं बल्कि मुंह में लकड़ी रखकर उससे टाइप करके देश और दुनिया में उन्होंने अपना रिकॉर्ड कायम कर दिया।
Read : सबकी नजर योगी पर
चौधरी का परिचय सिर्फ यह नहीं है कि वह जेएनयू के कंप्यूटर ऑपरेटर है। बल्कि उन्होंने गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर सेंटर भी खोला हुआ है। अपने घर में ही उन्होंने यह कंप्यूटर सेंटर खोला है। जहां पर वह बच्चों को यह शिक्षा देकर समाज सेवा भी कर रहे हैं ।
विनोद ने 34 साल की उम्र में पहली बार 2014 में अपनी नाक से टाइप करके मोहम्मद खुर्शीद हुसैन के 46.30 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ा था। तब से उन्होंने टाइपिंग और खेल की श्रेणियों में रिकार्ड बनाना और तोड़ना जारी रखा है।

2017 में अपने मुंह में एक छड़ी पकड़कर 18.65 सेकंड के भीतर सभी अक्षर टाइप करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2018 में 17.69 सेकेंड में और फिर 2019 में 17.01 सेकेंड में यही उपलब्धि हासिल कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। चौधरी ने एक उंगली से सबसे तेज टाइपिंग करके अपना रिकॉर्ड भी कायम किया। उनका आखिरी रिकॉर्ड एक मिनट में हाथ से सबसे ज्यादा बार टेनिस बॉल छूने का है। उन्होंने कहा कि वह एक मिनट में 205 बार ऐसा कर सकते हैं। जब उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए यह प्रस्ताव रखा तो उनके पास 180 बार ऐसा करने का लक्ष्य रखा गया।
चौधरी की मानें तो वह अभी कम से कम 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड और बनाएंगे। इसके पीछे का मकसद वह वर्ल्ड के सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी बनना चाहते हैं। याद रहे कि वर्ल्ड के सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी अभी तक सचिन तेंदुलकर है। जिनके नाम 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। चौधरी का अगला लक्ष्य इस रिकॉर्ड को तोड़ कर अपना रिकॉर्ड कायम करना है