उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) में लंबे इंतजार के बाद अब सभी स्कूल (School) दोबारा खुलने के लिए तैयार हैं। प्रदेश शासन के आदेश के बाद 01 जुलाई से स्कूल फिर से खुलेंगे औार एडमिशन आदि से जुड़े प्रशासनिक काम शुरू होंगे।कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे जिन्हें अब वायरस के मामलों में आई कमी को देखते हुए फिर से खोला जा रहा है।
स्कूल (School) की क्लासेस होंगी ऑफ लाइन
एक जुलाई, गुरुवार से School खुलेंगे मगर पहले चरण में केवल शिक्षकों और कर्मचारियों को ही School आने की अनुमति है। स्कूल में अभी केवल प्रशासनिक काम होंगे और क्लासेज़ नहीं लगेंगी। बच्चों के लिए स्कूल दूसरे चरण में खुलेंगे जब परिस्थितियां और अनुकूल होंगी। बच्चों की पढ़ाई अभी ऑनलाइन मोड में ही जारी रहेगी। ऑफ लाइन क्लासेज़ को लेकर शिक्षा विभाग जल्द कोई फैसला ले सकता है।

प्रशासनिक कार्यों के लिए पहले स्कूल(SCHOOL) खोलने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बगैर परीक्षा प्रमोट किए गए छात्रों के रजिस्ट्रेशन और एडमिशन का काम समय से पूरा हो सके।इस दौरान टीचर्स को बच्चों में मुफ्त किताबें बांटने का काम भी सौंपा जाएगा। कहा गया है कि स्कूल प्रशासन की यह जिम्मेदारी रहेगी कि बच्चों का नामांकन समय से पूरा हो।

इस दौरान सभी टीचर्स और स्टाफ मेंबर्स के लिए कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। हर समय मास्क पहनना जरूरी होगा और किसी भी तरह की गैदरिंग की अनुमति नहीं होगी। सभी अध्यापक कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही अपना काम करेंगे और कर्मचारी भी थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइज़ेशन आदि का पूरा ख़्याल रखेंगे।