Country

जानिए चर्चा में क्यों है ‘Bhima Jewellers’ का विज्ञापन ? 

भारत में इस समय ‘भीमा ज्वैलर्स’ (Bhima Jewellers) का एक विज्ञापन बहुत चर्चा में है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। खास बात ये है कि इस विज्ञापन में लीड रोल भी एक ट्रांसवुमन ने ही किया है। जिनका नाम मीरा सिंघानिया रेहानी है। 40 सेकंड के इस ऐड ने एक ट्रांसवूमेन की कहानी को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास किया है। विज्ञापन में दिखाया गया है कि किस तरह आज के समाज में ट्रांसजेंडर की भावनाओं को समझना और उसके गिरते हुए आत्म सम्मान को उठाया जाना चाहिए। विज्ञापन में एक ट्रांसजेंडर के मन में चल रही अनेक भावनाओं तथा समस्याओं को बहुत की कम समय में बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।
सोशल मीडिया पर ये ऐड काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसका कारण है बाकी विज्ञापनों से इसका एकदम अलग होना। हम सभी जानते हैं समाज में ट्रांसजेंडर्स को किस नजरिए से देखा जाता है। इस पर बहुत ही कम लोग बोलना पसंद करते हैं।
इस ऐड में दर्शाया गया है कि किस तरह एक ट्रांसवूमेन के हर बढ़ते हुए उम्र के बदलावों के साथ उसके परिवार ने न सिर्फ उसका साथ दिया है बल्कि ज़िंदगीं के हर एक पड़ाव पर एक गोल्ड ज्वेलरी तोहफे में देकर उसका मनोबल बढ़ाया। इस विज्ञापन का मुख्य टाइटल “प्योर एज लव” यानी “प्यार की तरह शुद्ध ” दिया गया है। ऐड को सोशल मीडिया पर लाखों ही व्यूज और रिव्यू मिले हैं।

<                                                                    /d iv>

  केरल में क्या है ट्रांसजेंडर्स की स्थिति 

 

यह ऐड केरल की एक कंपनी “Bhima Jewellers” ने बनाया है। केरल के ट्रांसजेंडर्स की परिस्थितियों को ही विज्ञापन के माध्यम से दिखाया गया है। आमतौर पर केरल में ट्रांसजेंडर्स के घरवाले उन्हें घर से निकाल देते हैं जिस कारण से उन्हें नाच-गाने और भीख मांग कर जीवनयापन करना पड़ता है। वर्ष 2015 में केरल द्वारा एक ट्रांसजेंडर पालिसी लाई गई। ये पहला ऐसा राज्य बना जिसने ट्रांसजेंडर्स के प्रति भेदभाव खत्म करने की कोशिश की है। इसके बावजूद आज भी केरल तथा भारत के कई हिस्सों में ट्रांसजेंडर्स को दूसरी नज़र से देखा जाता है।
आज भी भारत जैसे देश में यह मुद्दा काफी गंभीर है। इस पर बहुत लोगों ने नजरिया बदलने की कोशिश की है। परन्तु ज़्यादा तर लोग ट्रांसजेंडर्स को अलग नजरों से देखते रहे हैं। उन्हें प्रकृति का एक अलग रूप मानते हैं और उन्हें टारगेट और जज करते हैं। भारत ही नहीं बल्कि 25 देशों ने भी ट्रांसजेंडर्स की खिलाफ भेदभाव करने पर रोक लगाई है।
देखा जाए तो इस तरह ऐड और फिल्म्स के जरिए हम एक बहुत बड़ा सन्देश पूरी दुनिया को देकर उसकी सोच को निखारने का काम करते हैं और यही काम ‘Bhima Jewellers’ के “प्योर एज लव” ऐड ने किया। ऐसे ऐड और फिल्मो को मिलने वाला प्यार ही इस बात का सुबूत है कि देश के लोग हर व्यक्ति की  भावनाओं का सम्मान करते हैं। इस तरह के ऐड और फिल्म्स लोगों की सोच बदलने और उन्हें ट्रांसजेंडर्स का महत्व बताने का बखूबी काम करते हैं।
Bhima Jewellers का ये छोटा सा ऐड महज एक ऐड नहीं है बल्कि ये समाज के लिए एक संदेश है कि जो व्यक्ति जैसा है उसे उसी तरह से अपनाया जाएं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD