भारत की सर्वोच्च जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) फिलहाल ‘रिश्वतखोरी’ के पचड़े में फंसी नजर आ रही है. एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना पर 3 करोड़ रुपए घूस लेने के आरोप लगने के बाद अब अस्थाना ने अपनी ही संस्था के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) से शिकायत की है. अस्थाना का आरोप है कि वर्मा ने खुद 2 करोड़ रुपए रिश्वत ली, इसलिए अपने को बचाने के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं. सीबीआई ने एक बयान में अस्थाना के आरोप को झूठ और बेबुनियाद बताया है.