घूसकांड से शुरू हुई सीबीआई की जंग अब पूरी तरह से राजनीतिक हो गई है. सीबीआई में मचे बवाल को लेकर विपक्षमोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. और अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस लड़ाई को सड़क पर लड़ेंगे. आलोक वर्मा को सीबीआई के डायरेक्टर पद से छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ थोड़ी देर में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर का घेराव करेंगे.
