अनुपम खेर ने और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम को अपनी इस इस्तीफे की वजह बताया है अनुपम खेर को साल 2017 में लंबे विवाद के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट का नया चेयरमैन चुना गया था. इससे पहले गजेंद्र चौहान को लेकर काफी बवाल हुआ था, तब जाकर सरकार ने उनकी जगह अनुपम खेर को चेयरमैन चुना था गजेंद्र को 2015 में एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था, तब कैंपस में काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था. उस समय भी बीजेपी सरकार ने उन्हें हटाने से मना कर दिया था.