Country Latest news

जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल पर सरकारी शिकंजा 

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेट एयरवेज मामले में दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की है।ईडी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के घर, दफ्तर समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।
18 हजार करोड़ के कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर एसएफआईओ यानी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने जेट के संस्थापक नरेश गोयल से पूछताछ की थी।
[metaslider id=2668]
अप्रैल 2019 से जेट का परिचालन बंद है। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद नरेश गोयल के देश छोड़ने की खबरें भी आई, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से वापस लाया गया।
मार्च 2019 में नरेश गोयल ने एयरलाइन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, फिलहाल जेट एयरवेज दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता के तहत दिवाला प्रक्रिया में है।
 हालांकि की जेट को खरीदने के लिए एतिहात एयरवेज, वेंदांता के मुखिया पवन अग्रवाल समेत कई लोगों ने इच्छा जाहिर की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like