अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही खुदा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ लेकर आ रहे हैं। 20 अक्टूबर, बुधवार को ही उन्होंने नई कंपनी को लेकर ऐलान किया है। खबर यह है कि यह प्लेटफॉर्म अगले महीने तक लॉन्च हो सकता है और अगले साल से राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म ने ट्रंप को बैन कर रखा है। इसी कारण से ट्रंप अब अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ला रहे हैं।
ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी लिया निशाने पर
दरअसल, ट्रंप एक नई मीडिया कंपनी शुरू करने जा रहे हैं। जो उनका अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा। उनका कहना है कि ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप और उनके ‘ट्रुथ सोशल’ ऐप का मुख्य मकसद बड़ी टेक कंपनियों को टक्कर देना है। जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ट्रंप के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा, ‘हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां ट्विटर पर तालिबान बड़े पैमाने पर मौजूद हैं। फिर भी आपके चहेते राष्ट्रपति खामोश हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। घोषणा के अनुसार, नई कंपनी ने डिजिटल वर्ल्ड एक्ज़ीक्यूशन कॉर्प के साथ विलय करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : जश्न-ए-रिवाज पर बवाल, ‘फैब इंडिया’ ने हटाया विज्ञापन
ट्रंप ट्विटर और फेसबुक पर बैन होने के बाद से लगातार अपनी खुद की सोशल मीडिया साइट लॉन्च करने की बात करते रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति को करीब 9 महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन कर दिया गया था। वाशिंगटन डीसी के पास कैपिटल हिल हिंसा मामले में उनकी भूमिका के कारण कंपनियों ने 6 जनवरी को यह कदम उठाया। नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प डेमोक्रेट और मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन से हार गए।

