पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया अक्सर आंतकी हमलों और गोलाबारी की खबरें आती रहती हैं। लेकिन अब आंतकियों ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल आंतकियों ने खेतो में काम करने वाले 110 मजदूरों का सिर कलम कर दिया है। कत्लेआम को आंतकी संगठन बोको हरम ने अंजाम दिया। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि बोको हरम के आंतकियों ने खेतों में काम कर रहे मजदूरों की निर्मम हत्या कर दी। मजदूरों की हत्या करने के बाद वह खेतों में काम कर रही मजदूर औरतों को अपने साथ ले गए। यह घटना कोशोबे की है जो शहर मैदूगुरी के पास स्थित है। मजदूर धान के खेत में काम कर रहे थे। तब आंतकियों ने उन पर हमला कर दिया।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक एडवर्ड कल्लोन ने बताया कि बोको के आंतकियों ने कम से कम 110 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे। शुरू में मरने वाले लोगों की संख्या 43 थी, जो बाद में बढ़कर 70 हो गई और अब 110 तक पहुंच गई है। कोल्लन ने बताया कि आंतकियों ने घटना को सबसे हिंसात्मक तरीकें से अंजाम दिया। उन्होंने मांग कि है इन आंतकियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।
आंतकियों ने मजदूरों के पहले हाथ-पैरों को बांधा, और बाद में बड़ी बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने घटना की कड़ी निंदा की है, उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड से पूरा देश घायल हुआ है। इससे पहले भी कई बार बोको हरम के आंतकियों ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। पिछले महीने ही बोको हरम के आंतकियों ने इसी तरह खेतों में काम करने वाले 22 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया था। यह आंतकी संगठन किसान, मजदूरों और चरवाहों को लगातार निशाना बना रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2009 के बाद 39 हजार से अधिक लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

