Latest news

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

कांग्रेस के घोषणापत्र के बहाने मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 36 प्वाइंट गिनाए लेकिन घोषणापत्र में ‘नामदार’ को 150 बार सर कहा गया। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ से ज्यादा ‘नामदार’ का महत्व है।

विकास कार्यों को गिनाते हुए पीएम ने ये भी कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि मोदी इतने पैसे लाता कहां से है। ये जनता के ही पैसे हैं। जो अब विकास कार्य में लग रहे हैं।

पीएम ने नोटबंदी का भी जमकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए ही फर्जी कंपनियों पर शिकंजा कसा गया।  मोदी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मां और बेटा जमानत पर हैं और नोटबंदी पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन वे यह भूल गए कि नोटबंदी की वजह से ही उन्हें जमानत मांगनी पड़ी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD