शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले विवाद शुरू हो गया है. रामजन्मभूमि विवाद में पक्षकार इकबाल अंसारी ने हिंसा और आगजनी का खतरा जताया है. इकबाल अंसारी का कहना है कि डर सता रहा है कि भीड़ से आगजनी और तोड़फोड़ ना हो जाए और इसीलिए उन्होंने 24 तारीख को अयोध्या से पलायन करने की बात कही है.इकबाल अंसारी ने कहा, ”हम तो खुद घबराए हुए हैं कि अयोध्या में भीड़ बढ़ेगी तो क्या होगा, हम करेंगे क्या यहां अकेले ? यह वही लोग हैं जिन्होंने 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी थी, कोई भी मुसलमान मस्जिद को बचाने वहां नहीं गया लेकिन फिर भी मुसलमानों घर में लूटपाट तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. अब एक बार फिर अयोध्या उसी घटना की तर्ज पर आगे बढ़ती दिख रही है, जिससे अयोध्या में रहने वाले चंद मुसलमान परिवारों को और मुझ को खतरा महसूस हो रहा है. अगर हमारी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो हम घर पलायन करने को मजबूर होंगे.’
You may also like
Latest news
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर कैलाश कॉलोनी स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रविवार को दोपहर...
Read More
Latest news
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सैन्य गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से हुए राजनयिक प्रयासों के बावजूद चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा का...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को केस से हटा दिया गया है. राजीव धवन ने फेसबुक पोस्ट पर...
Read More
Latest news
आगामी चुनाव से पहले भाजपा को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से...
Read More