अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के बैनर तले दिल्ली पहुंचे देश भर के हजारों किसानों ने बृहस्पतिवार को किसान मुक्ति मार्च निकाला। दिल्ली की चार दिशाओं से निकाले गए मार्च की दिशा रामलीला मैदान रही। यहां रात भर ठहरने के बाद करीब 200 संगठनों से जुड़े किसान अब से कुछ देर में संसद की तरफ कूच करेंगे। वे पूर्ण कर्ज माफी के साथ फसल की लागत का डेढ़ गुना मुनाफा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
