Latest news

 शिवराज  के  जन आशीर्वाद रथ पर पत्थरबाजी 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के चुरहट विधानसभा के परपरा गांव में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस पर एमपी की शिवराज सरकार में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि यह मुख्यमंत्री की हत्या के लिए साजिश रची गई थी भूपेंद्र सिंह ने बताया, ‘अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अरेस्ट किए गए सभी लोग कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी हैं। मुख्यमंत्री पर पत्थरों से हमला किया गया है। इस हमले को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like