1984 सिख दंगे से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच सोमवार को फैसला सुनाने जा रही है. सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने सज्जन कुमार को दंगे के लिए दोषी माना है.
यह मामला एक हत्याकांड से जुड़ा है जिसमें नवंबर 1984 को दिल्ली छावनी के राजनगर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को मार दिया गया था. इसमें कांग्रेस नेता सज्जन कुमार भी आरोपी हैं.29 अक्टूबर को हाई कोर्ट की डबल बेंच के जस्टिस एस मुरलीधर और जस्टिस विनोद गोयल की बेंच ने सीबीआई पीड़ितों और दोषियों की ओर से दायर अपीलों पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट को अपना फैसला सुनाना है.
