दिल्ली पर प्रदूषण का अटैक हो चुका है. दिल्ली एनसीआर में रहने वालो को चिंता की बात यह हैं कि वो जहरीली हवा अपने फेफड़ों में भर रहे हैं. पॉलूशन मीटर दिल्ली के कई इलाकों में खराब हवा के आंकड़े दे रहा है लेकिन सरकार अब जागी है गैस चैंबर में तब्दील दिल्ली को साफ करने के लिए केजरीवाल सरकार एक्शन में नजर आ रही है. आज से 44 संयुक्त जांच दल दिल्ली में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करेंगे. दिल्ली सरकार ने कहा है कि इन दलों को वायु प्रदूषण फैलाने के जिम्मेदार लोगों के लिए दण्डात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.