राजनीति में उतरने को लेकर भले ही प्रियंका गांधी ने अभी तक मन ना बनाया हो, वे लेखिका जरूर बन गई हैं। गांधी परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो प्रियंका इन दिनों एक पुस्तक लिखने में मुशरूफ हैं। मार्च 2019 तक बाजार में उपलब्ध होने जा रही इस किताब में प्रियंका देश की राजनीति बाबत अपना दृष्टिकोण रखने के साथ-साथ कुछेक ऐसे खुलासे भी कर सकती हैं जो भारतीय राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकते हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि एक बड़े प्रकाशक द्वारा उन्हें एक करोड़ की पेशगी भी मिल चुकी है। यह किताब अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ देश की मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होने जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD