सोहराबुद्दीन शेख-तुलसीराम प्रजापति एमकाउंटर मामले में 13 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सीबीआइ की विशेष अदालत ने सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सभी गवाहों और सबूतों को असंतोषजनक करार देते हुए यह फैसला सुनाया। इस फैसले के साथ ही कोर्ट ने सोहराबुद्दीन शेख-तुलसीराम प्रजापति मुठभेड़ को फर्जी मानने से इन्कार कर दिया है।