नई दिल्ली। वर्ष 1984 के सिख-विरोधी दंगों में दोषी करार दिए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें31 दिसंबर तक सरेंडर करना था। उनसे पहले इन्हीं दंगों में दोषी करार दिए गए महेंद्र यादव तथा किशन खोखर ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है ।