Country

योगीराज में बेलगाम पुलिस, बीबीसी संवाददाता को 7 घंटे तक थाने में बनाया बंधक

योगीराज में बेलगाम पुलिस, बीबीसी संवाददाता को 7 घंटे तक थाने में बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। पुलिस अपने मन मुताबिक काम करती है। ऐसा लगता है कि पुलिस पर किसी का कोई पहरा नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इतनी ढील दे रखी है कि पुलिस आए दिन कोई ना कोई गुल खिलाती रहती है और सुर्खियों में रहती है। कहा भी जाता है कि योगीराज में पुलिस बेलगाम हो गई है। हालात यह है कि अगर पुलिस से कोई पत्रकार सवाल पूछे तो उसे अवैध हिरासत में रख दिया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है।

ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के संभल जिले की बहजोई थाना में। जहां बीबीसी के दिल्ली पत्रकार जब थाने में एक बेकसूर को पकड़े जाने की बाबत रिपोर्टिंग करने गए तो पुलिस को यह नागवार गुजरा। पुलिस को लगा कि अब उसका रिश्वत का खेल आगे नहीं बढ़ेगा। बताया जाता है कि बीबीसी संवाददाता ने अपना परिचय देकर सिर्फ उस बेकसूर के बारे में पूछा था कि पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार किया। इतना कहते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकार को कस्टडी में ले लिया यही नहीं बल्कि लॉकअप में बंद कर दिया गया। पत्रकार किसी को इसकी सूचना ना दे सके इसके चलते ही उसका मोबाइल तक छीन कर स्विच ऑफ कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के पत्रकार दिलनवाज पाशा एक बेकसूर व्यक्ति को थाने में अवैध हिरासत मे रखे जाने की सूचना पर जानकारी लेने पहुंचे थे। पत्रकार ने खुद को दिल्ली से आए एक पत्रकार के रूप में परिचय दिया। बताया जा रहा है कि इतना सुनते ही थानेदार आगबबूला हो गया और अभद्रता करते हुए पत्रकार का फोन छीन कर हवालात में बंद करने का आदेश दे दिया।

बताया जाता है कि जिस बेकसूर व्यक्ति को थाने में रखा गया था, उसे छोड़ने के एवज में पुलिस ने लाखों रुपए की डिमांड की थी। पत्रकार के आने से यह सेटिंग बिगड़ती देख पुलिस वालों का पारा चढ़ गया और बीबीसी संवाददाता को भी हवालात में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने लाखों रुपये लेने के बाद उस बेकसूर आदमी को छोड़ दिया जिसकी पैरवी के लिए बीबीसी संवाददाता दिलनवाज थाने गए थे।

हालांकि बाद में जब पुलिस पर स्थानीय पत्रकारों ने दबाव डाला तो पुलिस ने पत्रकार को छोड़ दिया। इसके बाद पत्रकार के जख्म पर मरहम लगाते हुए योगी के एक खास अधिकारी सूचना विभाग के सर्वेसर्वा अवनीश अवस्थी ने फोन करके पत्रकार की कुशल क्षेम पूछी और साथ ही कहा कि दोषियों को दंडित करायेंगे। लेकिन अभी तक भी कार्रवाई होने के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रदेश के पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने मामले को कर भाजपा सरकार की घेराबंदी की है।

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सिद्ध हो गया कि यूपी में लोकतंत्र नहीं, पुलिस राज है l यूपी के संभल जिले के बहजोई थाने में बीबीसी संवाददाता को सात घंटे तक हवालात में बंधक बनाकर रखा गया l योगी राज का एक ही नारा-‘मीडिया सवाल न करे,चापलूसी करे बस’l

You may also like

MERA DDDD DDD DD