मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने तय किया है कि शिवराज सिंह चौहान के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान कांग्रेस, बसपा समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक दुर्भावना से दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसमें किसान आंदोलन, मंदसौर गोलीकांड के बाद और एससीएसटी एक्ट के दौरान हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कमलनाथ ने अपने कार्यकाल का एक महीना पूरा होने पर एक और वचन पूरा किया।