लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासी वादों और ऐलानों का दौर भी शुरू हो चुका है. कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ऐलान किया कि अगर वह सत्ता में आई तो तीन तलाक कानून को खत्म कर दिया जाएगा. यह कानून मोदी सरकार का एक और हथियार है, जिसका इस्तेमाल वे मुस्लिम पुरुषों को जेल में डालने के लिए और थानों में खड़े करने के लिए करते हैं. मुस्लिम महिलाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया है और कांग्रेस भी इस कानून का विरोध करती है. यह महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं करेगा बल्कि उनके और मुस्लिम पुरुषों के बीच विभाजन पैदा करेगा