Country

अब Whatsapp की मदद से खरीदे जा सकेंगे मेट्रो टिकट

वर्तमान समय में भारत में मेट्रो नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। साथ ही शहरी इलाकों में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लगातार हो रहा है। देश के कई शहरों में मेट्रो शुरू हो चुकी है। साथ ही नई मेट्रो लाइन शुरू करने का काम भी चल रहा है। इस बीच अब मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है।

दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपनी WhatsApp -आधारित टिकटिंग सेवा का और विस्तार किया है। यह टिकटिंग सिस्टम जून महीने में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर लॉन्च किया गया था। इस सेवा को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते डीएमआरसी ने अब इस टिकट सेवा प्रणाली को गुरुग्राम रैपिड मेट्रो समेत दिल्ली-एनसीआर की सभी लाइनों पर शुरू कर दिया है। यह सेवा मेटा और उसके अधिकृत भागीदार पेलोकल फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड की मदद से शुरू की जा रही है।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा कि WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। WhatsApp भारतीयों का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। मेट्रो टिकट खरीदना अब परिवार के किसी सदस्य को संदेश भेजने जितना आसान हो गया है। हमारा मानना ​​है कि ये सिस्टम आवागमन के लिए दिल्ली मेट्रो के उपयोग को प्रोत्साहित करेंगे।”

जून में शुरू की गई इस प्रणाली से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लाभ मिल रहा है। मेट्रो टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को +91 9650855800 नंबर पर WhatsApp के जरिए ‘हाय’ संदेश भेजना होगा। टिकट खरीदने के लिए कोई भी आसान तरीके से क्यूआर कोड को स्कैन कर सकता है। यूजर्स की सुविधा के लिए WhatsApp चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। यह प्रणाली अब 12 मेट्रो लाइनों तक उपलब्ध हो गई है। जिसमें 288 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। साथ ही यात्री अब घर बैठे भी टिकट खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े: अश्लीलता का आशियाना बनती दिल्ली मेट्रो

1. इस प्रणाली का उपयोग करने वाला एक उपयोगकर्ता एक समय में 6 क्यूआर टिकट उत्पन्न कर सकता है।
2. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच सभी मेट्रो लाइनों के लिए टिकट खरीद
3. एयरपोर्ट लाइन के लिए सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक टिकट बुक किए जा सकते हैं।
4. एक बार बुक किया गया टिकट रद्द नहीं किया जा सकता।
5. डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर सुविधा शुल्क लगेगा।
6. यूपीआई आधारित लेनदेन पर कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

You may also like