महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं 51 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे से पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज पास के अस्पताल में कराया जा रहा है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग ‘जय भवानी भवन’ में रात तीन बजे लगी थी। यह सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

आग इतनी भीषण थी कि वहाँ मौजूद 46 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं और इनमे से सात की जान चली गई। वहीं 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। इस आग को भुजने के लिए दमकल विभाग को करीब चार घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया है। आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे। आग भूतल की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों, वाहनों तक ही सीमित थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे।

